आमिर को पता ही नहीं कि शाहरुख भी आए थे जालंधर!
बॉलीवुड में खान प्रेमियो के लिए ये साल बहुत ही खास है। क्योंकि इस साल के अंत तक उन्हें एक के बाद एक टॉप 3 खानों की बेहतरीन फिल्में देखने को मिलेंगी। सबसे पहले 13 नवंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की 'जब तक है जान' फिर नवंबर 30 को रिलीज होगी आमिर खान की 'तलाश' और अंत में दिसंबर में सलमान खान की 'दबंग 2' रिलीज होगी। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ये खान शहरों का चुनाव भी एक दूसरे की देखा देखी कर रहे हैं। सबसे पहला नाम आता है जालंधर शहर का।
जालंधर शहर में पिछले महीने शाहरुख खान अपनी पूरी जब तक है जान टीम के साथ प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का तीनों ने मिलकर वहां के कॉलेज स्टूडेंट और वहां के लोगों का खूब मनोरंजन किया और साथ ही सभी को अपनी फिल्म को देखने के लिए भी कहा। हालांकि शाहरुख खान का जालंधर शहर को चुनने की सबसे अहम वजह ये थी कि यश चोपड़ा ने अपना बचपन उसी शहर में बिताया था। इसलिए शाहरुख चाहते थे कि शुरुआत उसी शहर से की जाए।
अब हाल ही में आमिर खान भी अपनी फिल्म तलाश के प्रमोशन के लिए जालंधर पहुंचे हैं। तलाश के प्रमोशन के दौरान जब आमिर खान वहां की मीडिया से मुखातिब हुई तो उन्होंने आमिर से कई सवाल पूछे और आमिर ने भी बड़ी ही समझ के साथ उन सवालों का जवाब दिया। हालांकि एक बार तो आमिर थोड़ा सा परेशान भी नजर आए लेकिन उन्होंने अपनी ये परेशानी वहां मौजूद लोगों पर जाहिर नहीं होने दी। शाहरुख खान के जालंधर में प्रमोशन करने के बाद आमिर के भी उसी शहर में आने को लेकर वहां की मीडिया ने आमिर पर सवालों की झड़ी लगा दी। आइये जानते हैं किन किन सवालों के जवाब में आमिर ने क्या जवाब दिये।


Click it and Unblock the Notifications











