..................... Aamir Khan promises to share a story on April 28, he shared a video of him playing cricket | आमिर खान इस 28 अप्रैल को अपने फैंस संग शेयर करेंगे 'कहानी', वीडियो शेयर कर दी जानकारी! - Hindi Filmibeat

आमिर खान इस 28 अप्रैल को अपने फैंस संग शेयर करेंगे 'कहानी', क्रिकेट खेलते वीडियो शेयर कर दी जानकारी!

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने आज अपने प्रशंसकों को एक वीडियो से हैरान कर दिया, जिसमें सुपरस्टार ने रिवील किया कि वो कैसे 28 अप्रैल को सबके साथ एक स्पेशल 'कहानी' साझा करेंगे।

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में उन्हें अपने बैटिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते देखा जा सकता है, जिसके बारे में हम लगान के समय से जानते हैं। वीडियो में आमिर 28 अप्रैल को एक कहानी सुनाने का वादा करते हैं। कहानी सुनाने के उनके उत्साह को देखते हुए, उनके आस-पास के खिलाड़ी जोर से 'हां' कहते हैं!

aamir-khan-promises-to-share-a-story-on-april-28

वैसे फैक्ट यह है कि आमिर खान शायद ही कभी लोगों की नज़रों में आते हैं, तो ऐसे में उनके प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों की उत्सुकता और भी अधिक बढ़ जाती है।

हालांकि 'कहानी' क्या हो सकती है, इसके बारे में कई थ्योरी सुर्खिया बटोर रही हैं। फैंस का मानना है कि 'लाल सिंह चड्ढा' की टीजर रिलीज किया जाएगा। लेकिन सच तो यह है कि ये अनाउंसमेंट क्या है और किस बारे में है, इसे बिल्कुल गुप्त रखा गया है।

एक बेहद प्राइवेट शख्स के रूप में जाने जाने वाले, सुपरस्टार के हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी हलचल मचा दी है, दरअसल, सभी 28 अप्रैल को इस रहस्य को जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, आमिर खान दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं, जिसे अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म 12 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X