विवादित बयानों पर आमिर खान ने लोगों ने मांगी माफी, शेयर किया लंबा चौड़ा मैसेज, फिर किया डिलीट
आमिर खान खुद सोशल मीडिया पर नहीं है, लेकिन वो अपनी बातें अपने प्रोडक्शन हाउस के अकाउंट से फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर किया गया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। इस ऑडियो क्लिप में आमिर खान अपने विवादित बयानों को लेकर लोगों से माफी मांग रहे हैं। लेकिन बड़ी बात है कि कुछ ही घंटों के बाद इस ट्विट को डिलीट कर दिया गया।
ऑडियो क्लिप की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो न हो' के म्यूजिक से होती है। इसके बाद एक व्यक्ति की आवाज आती है, जो यह कहता है, "मिच्छामि दुखणम...हम सब इंसान हैं, और गलतियां इंसान से ही होती है। कभी बोल से, कभी हरकतों से, कभी अनजाने में, कभी गुस्से में, कभी मजाक में, कभी नहीं बात करने से। अगर मैंने कभी भी तरह से आपका दिल दुखाया है तो मन, वचन, काया से आपसे क्षमा मांगता हूं।"

आमिर खान के इस पोस्ट पर फैंस ने कई तरह रिएक्शन दिये थे.. कुछ हैरान हैं तो कुछ आमिर को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कोई गलती नहीं की सर आपने, आपको माफी मांगने की जरूरत नहीं...बस अगली मूवी ऐसी लाओ की सबकी बोलती बंद हो जाए।"
वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "सिर्फ करीना को मूवीज में लेना नहीं और तुर्की और आईएसआई वालों से दूर रहा करो। फिर ये सब नाटक करने की जरूरत नहीं होगी।" वहीं, जब ट्विट के डिलीट होते ही कुछ यूजर्स ने ये भी कयास लगाया कि कहीं आमिर का अकाउंट हैक तो नहीं हो गया।
बहरहाल, अब पोस्ट डिलीट करने को लेकर आमिर खान एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। गौरतलब है कि आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा, ट्विटर बॉयकॉट ट्रेंड का निशाना बनी थी। आमिर खान के पुराने बयानों को सामने लाकर फिल्म को ना देखने की अपील की गई थी। बता दें, 2015 में आमिर ने देश में असहिष्णुता को लेकर बयान दिया था कि उनकी पत्नी को इस देश में रहने से डर लगता है। वो देश छोड़ना चाहती हैं। इसी बयान को लेकर आमिर को आज तक कुछ वर्ग द्वारा बायकॉट देखना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












