..................... आमिर खान प्रोडक्शंस ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ कोई डील नहीं की है | Aamir Khan Productions Deny Doing A Multi-Project Deal With A Streaming Platform - Hindi Filmibeat

आमिर खान ने की ओटीटी के साथ शानदार मल्टी- प्रोजेक्ट डील? प्रोडक्शन हाउस ने किया इंकार

हाल ही में आमिर खान द्वारा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ कई परियोजनाओं का निर्माण करने की अफवाहों ने तूल पकड़ा हुआ था। लेकिन अब इस विषय पर दावों से इंकार करते हुए, आमिर खान के करीबी एक सूत्र ने बताया कि, "आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा कई प्रोजेक्ट्स शुरु किये जा रहे हैं, लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ एक मल्टी प्रोजेक्ट डील की कहानी झूठी है।"

आमिर खान जल्द हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' के आधिकारिक रीमेक में दिखाई देंगे, जिसका नाम 'लाल सिंह चड्ढा' है। इस फिल्म में करीना कपूर, विजय सेतुपति और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित, फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा।

Aamir Khan

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि आमिर खान और नेटफ्लिक्स एक बेहद शानदार डील फाईनल करने वाले हैं और ये डील अपने आखिरी मुकाम पर है। अगर सब कुछ डील के मुताबिक हुआ तो आमिर खान नेटफ्लिक्स के लिए एक फिल्म और तीन वेबसीरीज़ प्रोड्यूस करेंगे।

बहरहाल, अब प्रोडक्शन हाउस ने इसे कोरी अफवाह बताया है। फिलहाल आमिर 'लाल सिंह चड्ढा' में व्यस्त हैं। कोरोना लॉकडाउन की वजह से फिल्म अटक गई है। यह दिसंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अफवाह है कि फिल्म अप्रैल 2021 तक के लिए पोस्टपोन कर दी जाएगी। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X