2019 धमाका.. एक बॉयोपिक.. और साथ आएंगे दो 'ब्लॉकबस्टर' सुपरस्टार!
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 'दंगल' के बाद एक और बॉयोपिक के साथ तैयार हैं। जी हां, एक साल में एक फिल्म करने वाले इस खान सुपरस्टार के हाथों में फिलहाल दो फिल्में हैं। पहली ठग्स ऑफ हिंदुस्तान.. दूसरी राकेश शर्मा बॉयोपिक, जिसे अब कंफर्म कर दिया गया है।
'सुपरस्टार्स' पर.. सनी देओल का करारा बयान.. एकदम धमाकेदार!
खैर, ताजा खबरों की मानें तो राकेश शर्मा बॉयोपिक में आमिर खान के साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिख सकती हैं। फिल्म में दोनों पति- पत्नी बने नजर आएंगे। लेकिन.. फिलहाल प्रियंका ने फिल्म को हामी नहीं भरी है।

बता दें, आमिर की यह फिल्म 2018 मई, जून तक फ्लोर पर जाएगी। कोई शक नहीं कि यदि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और आमिर खान की जोड़ी बन जाती है.. तो यह किसी धमाके से कम नहीं होगा।
Recommended Video

फिल्म के लिए आमिर खान, सिद्धार्य रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला ने हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम होगा- सेल्यूट। सिद्धार्थ रॉय कपूर इसे अपने नए प्रोड्कशन हाउस RKF बैनर तले रिलीज करेंगे।
खैर, सिर्फ राकेश शर्मा बॉयोपिक ही नहीं.. बल्कि बॉलीवुड में फिलहाल बॉयोपिक फिल्मों की बाढ़ सी आई है। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











