गर्लफ्रेंड के सामने बच्चा बने आमिर खान, ऑरेंज कैंडी खाते आए नजर, मजेदार वीडियो वायरल

aamir khan

Aamir Khan Candy- आमिर खान इस वक्त अपनी फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर खबरों में हैं। लेकिन इसके अलावा वो कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे वो चर्चा में रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गौरी के सामने ही बचकानी हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

जी हां, इस दौरान आमिर खान ने ऑरेंज कैंडी खाई और लगातार पोज भी दिए। सितारे जमीं पर करने के बाद जाहिर सी बात है कि उनके अंदर कुछ बच्चों वाली हरकतें आ गई हैं। गौरी ने आमिर खान के इस कैंडी अवतार को पूरी तरह से इग्नोर किया था। आमिर खान लगातार कैंडी खा रहे हैं और काफी स्मार्ट लग रहे हैं।

सितारे जमीं पर

आमिर खान ने इस फिल्म में कई स्पेशली एबल लोगों के साथ काम किया है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होकर बवाल काट दिया था और अब फिल्म भी काफी पसंद की जा रही है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले दिन 11 करोड़ की ओपनिंग दी है जोकि शानदार है।

फिल्म का बजट 100 करोड़ भी नहीं है। देखने वाली बात होगी कि आमिर खान की ये फिल्म कितनी कमाई करती है। लोगों को उम्मीद है कि इस फिल्म से उनकी तगड़ी वापसी होने वाली है।

इसके पहले साल 2007 में तारे जमीं पर आई थी जिसमें दर्शील सफारी ने कमाल का काम किया था। हालांकि ये फिल्म सितारे जमीं पर से बिल्कुल अलग थी। इस फिल्म में एक बच्चे की कहानी थी जो कि दूसरे बच्चों से कुछ अलग था। आमिर खान को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि काफी जल्दी वो तीसरी शादी करने वाले हैं। इस वक्त वो गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे है।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X