पीके 19 दिसंबर तो बॉम्बे वेलवेट 28 नवंबर!

पीके फिल्म आमिर खान की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है और फिल्म में उनके साथ हैं संजय दत्त और करीना कपूर। फिल्म का निर्देशन किया है राजकुमार हिरानी ने। पीके फिल्म इस साल की 25 दिसंबर की तारीफ पर रिलीज होने वाली थी लेकिन उसी दिन अनुराग कश्यप की रणबीर कपूर, करण जौहर, अभिनीत फिल्म बॉम्बे वेलवेट की रिलीज डेट होने पर पीके फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गयी। अब पीके फिल्म 19 दिंसबर को रिलीज हो रही है। वहीं पीके फिल्म के पहले रिलीज होने पर बॉम्बे वेलवेट को नुकसान ना सहना पड़े इस सोच को लेकर अनुराग कश्यप ने भी अपनी फिल्म की रिलीज डेट एक महीना पहले करके 28 नवंबर कर दी।
अब पीके फिल्म को जहां दो हफ्ते मिलेंगे कमाई करने के लिए वहीं बॉम्बे वेलवेट फिल्म को पूरे छह हफ्ते मिलेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए। चूंकि उस दौरान कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है तो बॉम्बे वेलवेट को किसी तरह का कोई कॉम्पीटीशन भी नहीं सहना पड़ेगा। खैर कम से कम इस बात की तो दर्शकों को खुशी है कि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज नहीं हो रही हैं। नहीं तो दोनों फिल्मों को नुकसान झेलना पड़ता। आमिर खान की फिल्म को लेकर जहां लोग काफी उत्सुक हैं वहीं अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications