जुनैद के साथ पढ़ते थे टाइगर, तभी से इंप्रेस हैं आमिर!
आमिर खान ने कहा काश मैं जैकी की तरह सवालों के जवाब दे सकता!
आमिर खान ने बताया "मैं एक बार जुनैद के स्कूल गया था और मैंने स्टेज पर टाइगर को जिमनास्टिक करते देखा। मैंने लोगों से पूछा भी ये लड़का कौन है। टाइगर की परफॉर्मेंस से मैं बहुत ही इंप्रेस था। बाद में मुझे पता चला कि वो लड़का टाइगर था और वो लड़की कृष्णा।" आमिर खान ने ये भी कहा कि टाइगर एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं। टाइगर ने जितनी बेहतरीन परफॉर्मेंस फिल्म में दी है वो वाकई काबिले तारीफ है। आमिर ने ये भी बताया कि जब वो धूम 3 के दौरान डेविड से जिमनास्टिक की ट्रेनिंग ले रहे थे तब टाइगर और डेविड एक साथ कुछ बहुत ही बेहतरीन मूव्स करते थे जिन्हें देखकर आमिर खान को खुद ही डर लगता था कि वो ये कर पाएंगे या नहीं।
आमिर खान ने टाइगर श्रॉफ को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि दर्शकों को टाइगर श्रॉफ की फिल्म अच्छी लगेगी और वो फिल्म देखने सिनेमाहॉल जाएंगे। आमिर खान ने ये भी कहा कि टाइगर श्रॉफ बिल्कुल अपने पिता की ही तरफ एक्शन करते हैं और टाइगर में सुपरस्टार बनने के सारे गुण हैं। आमिर खान के अलावा जैकी श्रॉफ भी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे। उन्होंने अपने बेटे टाइगर के सिर को चूमकर उन्हें शुभकानाएं दीं और साथ ही आमिर खान, सुभाष घई को इस अवसर पर मौजूद होने के लिए धन्यवाद दिया।


Click it and Unblock the Notifications












