सत्यमेव जयते 2 की शुरुआत माउंटमैन से करेंगे आमिर!
आमिर खान सत्यमेव जयते की इतनी ज्यादा सफलता के बाद सत्यमेव जयते 2 को एक बेहतरीन शुरुआत देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने खुद ही दशरथ मांझी के उस प्वाइंट पर जाने का फैसला किया जहां पर माउंटैन मैन ने पहाड़ तोड़ा था। आमिर के शुभचिंतकों ने आमिर से कहा कि वो बिहार ना जाएं क्योंकि ये उनके लिए सुरक्षित नहीं है। लेकिन आमिर खान ने अपनी सुरक्षा की चिंता ना करते हुए बिहार जाने का फैसला किया और आमिर खान का पटना का सफर बहुत ही सुरक्षित और बेहतरीन रहा। उन्हें अब यकीन हो गया कि बिहार में भी व्यवस्था काफी बेहतर है। किसी तरह की कोई मुश्किल नहीं है।
आमिर खान ने कहा कि सत्यमेव जयते के पहले सीजन के अंत में ही उन्हें माउंट मैन के बारे में जानकारी मिली थी। उसी दिन से वो इस विषय पर खोजबीन कर रहे थे और उन्होंने तय किया था कि वो सत्यमेव जयते के दूसरे भाग की शुरुआत माउंटमैन से ही करेंगे। आमिर खान के सत्यमेव जयते शो को लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला था और उन्हें यकीन है कि सत्यमेव जयते के दूसरे भाग को भी लोग उतना ही प्यार देंगे। आमिर खान ने इस बार भी कई ऐसे ऐसे विषय चुने हैं जिनकी वजह से लोगों को अपने जीवन में कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications
