पहले सत्यमेव जयते फिर तलाश करेंगे आमिर
आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'तलाश' की रिलीज को छह महीना आगे बढ़ाए जाने का निर्णय सही ठहराया है। आमिर कहते हैं कि उनका पहला टीवी शो 'सत्यमेव जयते' जून में आएगा। अगर इसी समय तलाश को रिलीज किया जाए तो बहुत ज्यादा परेशानी होती।
फिल्म 'तलाश' के लिए काफी समय चाहिए। आपको बता दें कि आमिर इन दिनों अपने टीवी शो को लेकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं जिसके चलते वो फिल्म को समय नहीं दे पार रहे हैं। पहले यह फिल्म 1 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे नवंबर के अंत में रिलीज किये जाने का फैसला किया गया है।
'तलाश' का ट्रेलर इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के रिलीज का काम आगे बढ़ाना बहुत टफ काम था लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट के चलते इस फिल्म के रिलीज को टाल दिया गया ताकि उनके शो को कोई नुकसान ना हो।


Click it and Unblock the Notifications