..................... Aamir Khan's 'PK' Satellite Rights Sold At Whopping 85 Crores - Hindi Filmibeat

रिलीज होने से पहले ही हिट हुई आमिर खान की 'पीके', कैसे?

कुछ दिनों पहले एक फिल्म समीक्षक ने टीवी पर कहा था कि आजकल तो कोई फिल्म फ्लॉप नहीं होती है। फिल्म की मार्केटिंग इस तरह से की जाती है कि फिल्म हिटो हो या फ्लॉप सौ करोड़ का आंकड़ा तो छू ही लेती है। जिस तरह से सलमान खान की फिल्म 'जय हो' के साथ हुआ। फिल्म फ्लॉप है लेकिन सौ करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली थी। उस समय समीक्षक की बात किसी को पल्ले नहीं पड़ी थी लेकिन अब लगता है कि वो सही कह रहे थे।

फिल्म चले ना चले..सौ करोड़ जरूर कमायेगी

वाकई में आजकल इस तरह से फिल्मों का बिजनेस किया जाता है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी होती है। जिसका ताजा उदाहऱण है आमिर खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'पीके'। जो कि इस साल के अंत में यानी कि क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म को रिलीज होने में अभी तीन महीने हैं लेकिन फिल्म ने अभी से कमाना शुरू कर दिया है।

हमरा फिरेन.. उका नाम है भैंरो...समझो...

अंदर की खबर रखने वालों की मानें तो आमिर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पीके के सैटेलाइट राइट्स को फिल्म के निर्माताओं ने 85 करोड़ रुपए में बेच दिया है, और राजकुमार हिरानी, जो कि इस फिल्म के निर्माता हैं, ने पूरी गारंटी दी है कि 'पीके' 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी।

अभी तक केवल शाहरूख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर' के सैटेलाइट राइट्स 65 करोड़ रुपए में बिकने की खबर थी लेकिन आमिर खान जो कि हर कदम में शाहरूख से आगे रहने की कोशिश करते हैं ने उनसे 20 करोड़ ज्यादा देकर अपनी फिल्म के सैटेलाइट्स बेच दिये हैं। देखते हैं कि आमिर की फिल्म 300 के जादूई आंकड़े को पार कर पाती है कि नहीं।

फिलहाल आमिर की आने वाली फिल्म पीके की तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X