..................... Aamir Khan: 'PK' poster approved by govt - Hindi Filmibeat

फिर से बोले आमिर.. पीके का न्यूड पोस्टर तो आर्ट है

राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म 'पीके' के पहले पोस्टर ने तो ऐसा धमाल मचाया जिसकी वजह से लोग आमिर खान के खिलाफ कोर्ट तक पहुंच गये है। लेकिन आमिर हैं कि वो अपने तर्कों से पीछे हट नहीं रहे हैं। आमिर खान ने अपने पोस्टर पर सफाई देते हुए कहा उनके पोस्टर को सरकारी संस्था फिल्म प्रचार स्क्रीनिंग समिति ने मंजूरी दी है इसलिए याचिका खारिज की जानी चाहिए, मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

गौरतलब है कि आमिर और राजकुमार हिरानी के खिलाफ कोर्ट में एक याचिका दी गई है जिसमें कहा गया है कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म पीके के पोस्टर के जरिेये समाज में अश्लीलता फैला रहे हैं। इसलिए इस पोस्टर को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। आपको बता दें कि 31 जुलाई की रात 12 बजे आमिर खान की फिल्म पीके का पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें आमिर खान पूरी तरह से न्यूड थे और अपने प्राईवेट पार्टस को उन्होंने सिर्फ रेडियो से छुपाया था।

फिर से बोले आमिर.. पीके का न्यूड पोस्टर तो आर्ट है

मालूम हो कि अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान ने बुधवार को अपनी फिल्म 'पी.के.' का दूसरा पोस्टर जारी किया था। उन्होंने कहा कि करीब 10 और पोस्टर जारी करेंगे। हर पोस्टर एक कहानी कहेगा। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने पोस्टर लांच के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "हर उस तस्वीर में एक कहानी है, जो हम जारी करते हैं। हमारा एक पोस्टर अभियान होगा और हम फिल्म की रिलीज तक आठ से 10 पोस्टर जारी करेंगे।"

यही नहीं, आमिर ने कहा, "हम जितने पोस्टर सामने लाएंगे, लोग उतने ही ज्यादा उलझेंगे।"राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पी.के.' में अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बमन ईरानी और संजय दत्त भी हैं। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X