लीक हुई पीके की कहानी, एलियन बने आमिर, अनुष्‍का प्रॉस्‍टीट्यूट

मुंबई। मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट के तौर पर मशहूर आमिर खान अपनी हर फिल्‍म से पहले कुछ ऐसा कर डालते हैं कि रिलीज होने से पहले ही वह फिल्‍म सबकी जुबां पर आ जाती है। अभी थोड़े दिनों पहले दिसंबर में रिलीज हो रही उनकी फिल्‍म पीके के पोस्‍टर ने सुर्खियां बटोरी तो अब खबर आ रही है कि उनकी इस फिल्‍म का प्‍लॉट लीक हो गया है।

Aamir-khan-alien-pk

एक वेबसाइट की ओर से दावा किया जा रहा है कि आमिर इस फिल्‍म में एक एलियन के रोल में है। गौरतलब है कि बुधवार को उनकी इस फिल्‍म का दूसरा पोस्‍टर जारी किया गया है। दूसरे पोस्‍टर के साथ ही इसे लेकर लोगों में उत्‍सुकता और बढ़ गई है।

एलियन बने आमिर खान

अब वेबसाइट बिजनेस ऑफ सिनेमा की ओर से दावा किया गया है कि आमिर खान इस फिल्‍म में एक एलियन के रोल में नजर आने वाले हैं जो आसमान से जमीन पर भगवान की तलाश करने आता है।

एक ऐसा एलियन जिसे उम्‍मीद है कि भगवान उसे बता सकते हैं कि वह कैसे अपने ग्रह की रक्षा कर सकता है। इसी तलाश में उसकी मुलाकात एक वेश्‍या से होती है जिसका रोल अनुष्‍का शर्मा ने अदा किया है।

दोनों लोग एक साथ आ जाते हैं ताकि वह इस बात का पता लगा सकें कि आखिर लोग भगवान के बार में क्‍या सोचते हैं और साथ ही वह भगवान के लिए लोगों की सोच बदलने की कोशिश भी करते हैं।

अक्षय की ओह माय गॉड से इंस्‍पायर्ड

बताया जा रहा है कि आमिर की यह फिल्‍म परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्‍म ओह माय गॉड से काफी प्रभावित नजर आ रही थी। इसके बाद इस फिल्‍म को दोबारा से लिखा गया।

पीके के सेट से जितनी भी फोटोग्राफ्स अभी तक रिलीज हुई हैं, उनमें आमिर को आसानी से कभी स्‍कर्ट तो कभी पारंपरिक अंदाज के कपड़ों में देखा जा सकता है।

इसकी वजह है कि आमिर जिस एलियन के किरदार में नजर आने वाले है, उस एलियन को लड़के और लड़कियों के कपड़ों में न तो अंतर करना आता है और न ही उसे यह मालूम है कि लड़का और लड़की अलग-अलग कपड़े पहनते हैं।

19 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्‍म पीके में आमिर के अलावा अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्‍त भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

राजू हिरानी की इस फिल्‍म के साथ ही लोगों को वर्ष 2009 में रिलीज हुई फिल्‍म 3 इडियट्स की टीम को एक बार फिर से पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X