आमिर ने पीके मारी सलमान-शाहरुख को किक- 247 करोड़ के पार!

आमिर खान की पीके फिल्म जितना ज्यादा विवादों में घिरी है उतना ही फिल्म को फायदा भी मिल रहा है। पीके ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन भले ही झंडे ना गाड़े हों लेकिन पहले हफ्ते में फिल्म ने 182.58 करोड़ कमाए और उसके बाद दूसरे सप्ताहांत में पीके ने करीब 53.66 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर पीके ने अभी तक कुल 247.50 करोड़ कमाई कर ली है।

पीके से पहले सलमान खान की फिल्म किक ने कुल 233 करोड़ की कमाई की थी वहीं शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर मात्र 203 करोड़ पर आकर रुक गयी थी। पीके ने 236 करोड़ का आंकडा़ पार करके साल 2014 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली है।

ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि पीके तीसरे हफ्ते में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है अगर इसी तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही तो। पीके ने दूसरे सप्ताहांत में रविवार को करीब 21 करोड़ की कमाई की और सोमवार को फिल्म ने कुल 11 करोड़ की कमाई की है। क्रिसमस की छुट्टियों के बाद नये साल के चलते पीके के कलेक्शन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

फिल्हाल आमिर खान, सलमान खान व शाहरुख खान को पीछे करके फिल्हाल साल 2014 की सबसे बड़ी हिट फिल्म पाने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। देखना है कि ये रेस कहां जाकर खत्म होती है और पीके कौन से नये रिकॉर्ड कायम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X