आमिर खान ने की कलश पूजा तो फैंस हो गए खुश, ऑफिस से वायरल हुईं तस्वीरें!

aamir khan, kiran rao

आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा भी कई चीजों को लेकर खबरों का हिस्सा बनते रहते हैं। जैसे इस वक्त उनकी एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें अपनी पत्नी किरण राव के साथ नजर आ रहे हैं और पूजा करते हुए दिख रहे हैं। जी हां, इसके बाद से उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहीं हैं। दरअसल आमिर खान इस दौरान आमिर खान प्रोडक्शंस के कार्यालय में थे और अपनी पत्नी के साथ उन्होने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कलश पूजा की।

इसके अलावा उन्होने आरती भी की। लाल सिंह चड्ढा के निर्देशक अद्वैत चंदन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूजा में हिस्सा लेने वाले अन्य स्टाफ सदस्यों की कई तस्वीरों के साथ तस्वीरें साझा की हैं।

आमिर खान के फैंस लगातार इन तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ ने आमिर खान की तारीफ की है तो कुछ का कहना है कि आमिर खान को ऐसा नहीं करना चाहिए।

एक यूजर का कहना था

एक यूजर का कहना था

एक यूजर का कहना था कि, ''आमिर खान की इसी तरह की हरकतें उनको काफी पसंद आती हैं।'' एक ने लिखा कि ''ये तस्वीर सच में बहुत शानदार हैं।''

काफी अलग लुक में दिखे

काफी अलग लुक में दिखे

लुक्स की बात करें तो आमिर खान इस दौरान काफी अलग लुक में दिख रहे हैं। आमिर एक स्वेटशर्ट और डेनिम में थे और नेहरू टोपी लगाए हुए थे, साथ ही उन्होने अपने कंधों के चारों ओर एक कपड़ा पहना हुआ था।

 मराठी लुक

मराठी लुक

उनका ये मराठी लुक लोगों को काफी पसंद आया। आमिर खान की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है और उनकी फिल्मों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। हालांकि कुछ समय से सुपरस्टार एक हिट की तलाश में हैं जो कि उनको मिल नहीं रही है।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

आखिरी बार आमिर खान को फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था और इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था।

 अभिनय ने तो दिल जीत लिया

अभिनय ने तो दिल जीत लिया

फैंस का कहना था कि आमिर खान के अभिनय ने तो दिल जीत लिया है लेकिन कहानी काफी धीमी है। हालांकि देखना ये है कि आमिर खान कब अपने फैंस के लिए धमाकेदार फिल्म लाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X