आमिर: पीपली लाइव से अलग नहीं हो सकतीं अनुषा
निर्देशिका अनुषा रिजवी के 'पीपली लाइव' से अलग होने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता-निर्माता आमिर खान ने कहा है कि उनके लिए ऐसा कर पाना सम्भव नहीं होगा क्योंकि यह उन्हीं की फिल्म है।
आमिर खान ने यह बयान पीपली लाइव के डीवीडी संस्करण जारी करने के मौके पर दिया। पीपली लाइव को इस साल ऑस्कर के लिए भारत की ओर से नामांकित किया गया है। रिजवी मानती हैं कि इस फिल्म की हो रही चर्चा से केवल अमीर खान की लोकप्रियता बढ़ रही है और फिल्म बनाने का मकसद असफल हो रहा है। इसलिए उन्होंने अपने निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म से अलग होने का फैसला किया है।
पीपली लाइव एक व्यंग्यात्मक फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह किसानों के आत्महत्या करने पर मीडिया, राजनीतिज्ञ और नौकरशाह अपने-अपने मुताबिक इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।
More from Filmibeat
aamir khan anusha rizvi अनुषा रिजवी आमिर खान ऑस्कर पीपली लाइव फिल्म पुरस्कार film award oscar peepli live


Click it and Unblock the Notifications












