'लिट्टी चोखा' खा कर खुश हुए आमिर खान

अपने टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के प्रमोशन के सिलसिले में पटना आए 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' अचानक ही एक दुकान पर पहुंच कर लिट्टी चोखे की मांग करने लगे। आमिर को इस तरह आए देख दुकान के लोग आश्चर्य चकित हो गए।
आमिर आमिर ने उनसे लिट्टी-चोखे के बारे में पूछा। आमिर ने जाते समय खाने का पैसा देने की कोशिश की, तो उनके फैन दुकान के मालिक ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। आमिर ने लिट्टी और बैंगन के भर्ते का आनंद लिया। अपने फेवरेट स्टार को देख लोग अचानक ही सड़को पर जमा होने लगे। लेकिन आमिर ने कुछ भी नहीं बोला वो उत्तर पूर्वी भारत का स्वाद चखकर बेहद खुश थे।
वैसे इस शो के दौरान आमिर ने पूरे भारत का ही दौरा किया है। इस शो में वह किसी भी तरह की कोई कमी नहीं करना चाहते हैं। वह लोगों से जुड़ना चाहते हैं। इसी कारण उनका यह शो एक साथ कई भाषाओं में भी दिखाए जाने की योजना बनाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications











