मैं अक्षय के साथ #DiwaliClash नहीं चाहता, किसी की स्क्रीन रोक कर अचार थोड़ी डालूंगा
आमिर खान ने हाल ही में 2.0 और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान क्लैश के बारे में बात की है। गौरतलब है कि दीवाली पर रजनीकांत - अक्षय कुमार स्टारर 2.0 और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भिड़ने वाली हैं।
अब आमिर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ये क्लैश होना तो नहीं चाहिए क्योंकि हमें काफी दिक्कत हो जाएगी। मैं रजनी सर की काफी इज़्जत करता हूं। और पूरी कोशिश करूंगा कि ऐसा ना हो।

क्योंकि ले देकर देखिए हमारे पास वही 5000 स्क्रीन है। मैं पीछे हट सकता तो ज़रूर हट जाता। लेकिन फिर मैं भी कब आऊं, आगे नवंबर में फिल्में लगी हुई हैं, फिर क्रिसमस पूरा फुल है। मेरी भी मजबूरी। मैं क्लैश नहीं चाहता।
क्योंकि अगर क्लैश होगा तो फिल्मों को नुकसान तो ज़रूर होगा। लेकिन अगर ऐसा होगा तो कुछ किया नहीं जा सकता है। पिछली बार भी सीक्रेट सुपरस्टार गोलमाल 3 के साथ क्लैश हुई।
पहले दिन की रिपोर्ट के बाद मुझे पता चला कि उनकी फिल्म हमसे काफी अच्छा कर रही है तो मैंने रोहित को फोन किया और उसे अपनी स्क्रीन दे दी जो मैं इस्तेमाल नहीं कर रहा था। किसी की स्क्रीन रोक कर अचार थोड़ी डालूंगा मैं।
हर प्रोड्यूसर चाहता है कि उसकी फिल्म चले और उसे ज़्यादा से ज़्यादा स्क्रीन मिले। क्लैश के समय ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब दीवाली पर दो फिल्में भिड़ी हों। जानिए बॉलीवुड के दीवाली क्लैश का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications

