Aamir Khan ने फिल्मों से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब करेंगे अगली फिल्म से वापसी

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो अभिनय से ब्रेक लेंगे। उनके इस फैसले से फैंस को काफी हैरानी भी हुई। लेकिन अब अभिनेता ने खुलासा है कि वो अभिनय में वापसी कब करने वाले हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब आमिर से फिल्मों में कमबैक को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा है कि वह एक साल बाद अभिनय में वापसी करेंगे।
रेवती निर्देशित काजोल-स्टारर सलाम वेंकी में आमिर खान कैमियो निभा रहे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर आमिर पहुंचे थे। जहां उनके मीडिया ने फिल्मों में वापसी को सवाल किया था।
आमिर ने कहा, "मैं वर्षों से लगातार काम कर रहा हूं। इसलिए, मैं कुछ समय के लिए अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता था। पानी फाउंडेशन का काम भी चल रहा है। मैं एक साल बाद एक्टिंग में वापसी करूंगा। अभी के लिए, आप मुझे सलाम वेंकी में एक छोटी सी भूमिका में देख सकते हैं।"
सलाम वेंकी में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, आमिर ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा, "वास्तव में, यह फिल्म मेरे बारे में नहीं है। यह वेंकी के बारे में है। यह आपके दिल को छू जाएगा। यह वेंकी और उनकी मां सुजाता की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो प्रेरणादायक है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि रेवती इस कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती हैं। हर कलाकार ने बहुत अच्छा काम किया है, खासकर काजोल और विशाल जेठवा। विशाल एक शानदार अभिनेता हैं।"
आमिर ने आगे कहा, "मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश और गौरवान्वित हूं। मुझे खुशी है कि रेवती ने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका दिया। मुझे उम्मीद है कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी। हम सभी वेंकी और सुजाता के जीवन से कुछ सीख सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
