आमिर खान ने किरण राव के साथ अपनी तलाक की असल वजह बताई, कहा- 'मेरी ज़िंदगी में कोई और शख्स नहीं है'

15 सालों की शादी के बाद जब आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक को लेकर बयान जारी किया था, तभी से अफवाहें शुरु हो गईं कि आमिर किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक्टर को लेकर तमाम अफवाहें सामने आईं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने इन अफवाहों का खंडन किया है कि उन्होंने और किरण राव ने तलाक ले लिया क्योंकि वो किसी और के साथ रिश्ते में थे।

आमिर खान ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैं और रीना अलग हुए थे, तब भी मेरी ज़िंदगी में कोई नहीं था। और अभी भी कोई तीसरा शख्स मेरी ज़िंदगी में नहीं है।"

aamir-khan-reacts-on-rumours-behind-his-divorce-with-kiran-rao

किरण से अपने अलगाव के बारे में बात करते हुए, आमिर ने कहा कि कई साल पहले, उसने मुझसे कहा था कि मुझे अपने परिवार में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह मुझसे कहती थी कि जब हम एक परिवार के रूप में कुछ चर्चा करते हैं, तब भी मैं हमेशा कहीं खो जाता हूं। उसने कहा कि मैं एक अलग तरह का व्यक्ति हूं।

मैं काफी बदल गया हूं

मैं काफी बदल गया हूं

किरण ने मुझसे कहा,"मैं नहीं चाहती कि तुम बदलो क्योंकि अगर तुम बदलोगे तो तुम वही नहीं रहोगे जिससे मुझे प्यार हो गया था। मुझे तुम्हारे दिमाग और तुम्हारे व्यक्तित्व से प्यार है।"

आमिर ने आगे कहा, लेकिन आज जब मैं सात साल पहले किरण ने मुझसे जो कहा था, उस पर विचार करता हूं, तो मैं कहूंगा कि पिछले 6-7 महीनों में मैंने अपने आप में काफी बदलाव देखे हैं।

किरण और मैं एक दूसरे का सम्मान करते हैं

किरण और मैं एक दूसरे का सम्मान करते हैं

किरण के साथ अपने तलाक के कारण पर बात करते हुए आमिर ने स्पष्ट किया, "किरण और मैं एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हमारे मन में एक दूसरे के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। लेकिन लोग यह नहीं समझ सकते हैं और मैं इसे स्वीकार करता हूं क्योंकि हम इसे आमतौर पर नहीं देखते हैं।"

किरण और मैं परिवार हैं

किरण और मैं परिवार हैं

आमिर ने आगे कहा,"किरण और मैंने महसूस किया कि हम एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और सच्चे अर्थों में एक-दूसरे को परिवार मानते हैं। किरण और मैं असल में परिवार हैं। लेकिन हमारे पति और पत्नी के रिश्ते में एक खास बदलाव आया और हम शादी की संस्था का सम्मान करना चाहते थे। हालांकि, हम हमेशा एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहने वाले हैं। हम साथ काम कर रहे हैं। हम पास रहते हैं। लेकिन अब हम पति-पत्नी नहीं हैं।"

किरण की वजह से रीना से नहीं लिया था तलाक

किरण की वजह से रीना से नहीं लिया था तलाक

आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि किरण की वजह से उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक नहीं दिया। एक्टर ने कहा, "जब रीना और मैं अलग हुए, तो मेरी ज़िंदगी में कोई नहीं था। बहुत से लोग सोचते हैं कि किरण और मैं रीना से तलाक से पहले मिले थे लेकिन यह सच नहीं है। किरण और मैं मिले थे लेकिन हम वास्तव में एक-दूसरे को नहीं जानते थे और हम बहुत बाद में दोस्त बन गए।"

मेरी जिंदगी में कोई और नहीं है।

मेरी जिंदगी में कोई और नहीं है।

अपनी ज़िंदगी में किसी और शख्स के होने की अफवाहों को आमिर ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "तब कोई नहीं था, अब कोई नहीं है।"

बता दें, आमिर खान और किरण राव फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर साथ काम कर रहे हैं।

किरण से मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

किरण से मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

आमिर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में किरण के साथ बातचीत की थी जिसमें उन्होंने किरण से अपनी कमियों और कमजोरियों की लिस्ट बनाने के लिए कहा था ताकि वह उन पर काम कर सकें। आमिर ने कहा, "उसने मुझे 10 से 12 बिंदुओं की एक सूची दी, और यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा जन्मदिन का उपहार है। उसने बहुत ही ईमानदारी से मुझे मेरी कमियां बताईं, जो और कोई नहीं बताता है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X