बॉलीवुड सुपरस्टार्स.. और BOX OFFICE.. यहां जानें आमिर खान तगड़ा बयान!
आमिर खान ने सीधे सीधे कह दिया कि बॉलीवुड की खान तिकड़ी या बाकी सुपरस्टार्स त्योहार पर ही फिल्म इसीलिए रिलीज करते हैं.. क्योंकि उस वक्त ज्यादा से ज्यादा लोग फ्री रहते हैं। छुट्टियां रहती हैं.. लिहाजा, फिल्म देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा आ सकें।
''इस फिल्म में हम आमिर खान को नहीं लेना चाहते थे.. लेकिन....''
हम्मम.. अब यह तो जाहिर है कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने आएंगे.. इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ेगा। बहरहाल, सीक्रेट सुपरस्टार के ट्रेलर लांच पर आमिर खान से सवाल किया गया- सारे बड़े त्योहारों की डेट को सुपरस्टार्स लॉक कर लेतें हैं.. ऐसा क्यों?

इस पर खान सुपरस्टार ने कहा, जब कोई फिल्म तैयार हो जाती है तो हम बस कोशिश करते हैं कि अच्छे समय पर रिलीज हो। त्योहार पर या छुट्टियों के दौरान रिलीज करें, जब ज्यादा से ज्यादा लोग उसे देख पाएं।
अब यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में यदि ईद सलमान खान के लिए लॉक है तो क्रिसमस आमिर खान के लिए। वहीं दिवाली पर अजय देवगन अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते हैं.. तो 15 अगस्त, 26 जनवरी अक्षय कुमार के नाम रहती है।


Click it and Unblock the Notifications