कयामत से कयामत तक: आमिर खान अपनी पहली फिल्म के लिए खुद के आभिनय से थे नाखुश, 30 साल पूरे

इन दिनों फिल्मों की बात की जाए तो आमिर खान के अलावा कोई भी ऐसा स्टार नहीं है जो अभी तक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर पाया हो। आमिर खान को इस इंड्स्ट्री में मिस्टर परफेक्ट भी कहा जाता है क्योंकि वो अपनी फिल्मों में पूरी तैयारी के सात उतरते है। लेकिन एक समय ऐसा भी था की आमिर खान को खुद की एक्टिंग पर काफी ज्यादा गुस्सा आई थी और वो समय था उनका पहली फिल्म का जिसका नाम कयामत से कयामत तक था।

बता दें कि आमिर खान और जूही चावला की इस फिल्म में ने हाल ही में 30 साल का सफर पूरा किया है और इसी के साथ आमिर ने भी इस फिल्मी दुनिया में 30 साल पूरे कर लिए है।

aamir khan, thugs of hindostan, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, आमिर खान

आपको बता दें कि इस किस्से को आमिर खाने ने ही सबके सामने बताते हुए कहा कि मैने इस फिल्म को रिलीज होने के बाद जब देखा तो मैं खुद को बिल्कुल भी पसंद नही आया और मैं अपनी एक्टिंग से खुद दुखी था।

उन्होने कहा कि फिल्म में जूही चावला ने कभी अच्छा अभिनय किया था और उनके आगे मैं सिर्फ एक कच्चा मैटिरियल था जो कि पकने की कोशिश कर रहा था।

आमिर ने बताया कि एक सीन के दौरान उनको ऐसा लगा था कि उनके पैर इस सीन में और भी सही तरह से हरकत कर सकते थे। आमिर ने फिल्म के रिलीज के पहले ही सोच लिया था कि फिल्म में उनके काम को और फिल्म को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जाएगा।

हालांकि ऐसा हुआ नहीं और फिल्म काफी ज्यादा चली थी और लोगों को बेहद पसंद आई थी। फिलहाल आमिर खान सबसे बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट मे आते है और उनकी फिल्में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती है।

उनकी फिल्म दंगल ने तो पूरी दुनिया में राज किया और इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। आमिर खान फिलहाल फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और फिल्म अपने आखिरी पड़ाव पर है।

इस फिल्म काफी अच्छी स्टारकास्ट है जो बताती है फिल्म काफी बेहतर होने वाली है। दरअसल फिल्म अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आने वाले है।

इसके अलावा फिल्म में दंगल फेम फातिमा सना शेख भी नजर आने वाली है। फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है जिसमें उनके अभिनय पर लोगो की खास नजरें होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X