'मैं तो आतंकियों को मुसलमान...' अब ये क्या बोल गए आमिर खान

Aamir Khan

Aamir Khan On Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकि हमले पर आमिर खान की चुप्पी हर किसी को काफी खल रही थी। अब आमिर खान ने हाल में एक इवेंट पर इस हमले पर रिएक्ट करते हुए इसे इंसानियत पर हमला बताया है। आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में बिजी हैं।

आमिर खान ने एक शो में पहलगाम हमले पर बात करते हुए कहा, "पूरी दुनिया को ये समझना चाहिए कि पहल उन्होंने की थी। उन्होंने हमारे लोगों को मारा था। ये कोई तरीका है? ये इंसानियत पर हमला है। उनको शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसा किया। कोई भी मजहब ये नहीं कहता कि बेगुनाह को मारो। ये सब इस्लाम के खिलाफ है। कोई भी मजहब ये नहीं कहता कि बेगुनाह को मारो। मैं तो आतंकियों को मुसलमान ही नहीं मानता। इस्लाम में लिखा है कि आप औरतों पर हाथ नहीं उठा सकते, बच्चों को मार नहीं सकते। ये सब इस्लाम के खिलाफ है।"

आमिर खान ने आगे कहा, "मुझे हमारी सेना पर गर्व है। जब कारगिल का युद्ध हुआ था और हम जीते थे। मैं इकलौता इंसान था जिसने कारगिल में 8 दिन बिताए हैं और मैं सबसे मिला था। मैं उनकी हौसला अफजाई करने गया था।"

आमिर खान 'आप की अदालत' में पहुंचे और उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। आमिर खान ने पहलगाम अटैक और धर्म को लेकर भी अपनी राय रखी है।

आमिर खान से सवाल किया गया कि उन पर आरोप लगता है कि वह अपनी फिल्मों में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाते हैं। इस पर आमिर खान ने कहा, "मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं। मैंने फिल्मों में हिंदू धर्म का अपमान नहीं किया। मैंने उन लोगों पर सवाल किया जो धर्म के नाम फायदा उठा रहे हैं। मेरा उन लोगों पर निशाना था जो धर्म के नाम पर धंधा चलाते हैं।"

Read more about: aamir khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X