मुझपर चिल्ला देती है.. आमिर खान ने तलाक के बाद किरण राव को लेकर किया ये खुलासा?

Aamir Khan on Divorce with Kiran Rao- हाल ही में बेटी आयरा खान की शादी के दौरान आमिर खान काफी चर्चा में रहे थे। उन्होने बेटी की शादी नुपूर शिखरे से की है जो कि इस वक्त हनीमून पर हैं।
लेकिन ऐसे में आमिर खान को लेकर बातें हो रही हैं क्योंकि उन्होने हाल ही में किरण राव से अपने तलाक को लेकर कुछ बातें बताई हैं। सभी जानते हैं कि आयरा की शादी में उनकी दोनों पूर्व पत्नियां नजर आईं थी। लोग इसलिए भी काफी शॉक्ड थे कि तलाक के बाद भी किसी के बीच इतनी अच्छी बॉडिंग कैसे हो सकती है।
अगर बॉंडिंग इतनी अच्छी थी तो दोनों का तलाक क्यों हुआ? इस वक्त दोनों को लेकर बातें इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि दोनों साथ में एक प्रोजेक्ट भी कर रहे हैं जिसका नाम लापता लेडीज है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। इस दौरान ही किरण राव के साथ तलाक के बाद काम करने को लेकर आमिर खान ने जवाब दिया है।
क्या बोले आमिर?
आमिर खान इस दौरान न्यूज18 से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, 'ये कोई डॉक्टर ने कहा है कि तलाक हो जाता है तो क्या आप फोरन दुश्मन हो जाते हैं? मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हो गया क्योंकि किरण मेरे जीवन में आईं।
हमारी यात्रा बहुत संतुष्टिदायक रही और हमने व्यक्तिगत और पेशेवर तौर पर एक साथ बहुत सारी चीजें कीं।'' इसके अलावा आमिर खान ने कहा कि, ''हमारे बीच रिश्ता अच्छा है, किरण राव काम के बीच में कोई बार चिल्ला भी देती हैं।'' इसके बाद आमिर खान का बयान चर्चा में हैं।
आमिर खान के फैंस काफी उत्सुक हैं कि वो अपनी फिल्म का ऐलान कब करेंगे। इसके अलावा लोग ये भी जानना चाहते हैं कि वो तीसरी शादी करेंगे या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications