''मुझे उम्मीद नहीं थी कि दंगल इतना कमा लेगी.. अच्छा है....''
आमिर खान ने चीन में दंगल को मिली सफलता पर अपना बयान दिया है और कहा है कि ये बिल्कुल अप्रत्यासित थी।
चीन में दंगल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की सफलता का अंदाजा किसी ने भी नहीं लगाया था। दंगल बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।जाहिर है किसी ने नहीं सोचा था कि दंगल को चीन के लोगों का इतना ज्यादा प्यार मिलेगा।
[Good News: बाहुबली प्रभास की शादी तय..अनुष्का नहीं..ये होंगी दुल्हन !]
आपको बता दें कि दंगल कुल मिलाकर अबतक 1665 करोड़ की कमाई कर चुकी है। दंगल ने बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया जो अब तक कुल मिलाकर 1633 करोड़ कमा चुकी है। जाहिर है इससे खुशी की बात भला आमिर खान के लिए और क्या हो सकती है।

आमिर खान ने दंगल की चीन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बारे में बात करते हुए कहा कि 'हम बस उम्मीद कर रहे थे कि चीन के लोग "दंगल' से कनेक्ट कर पाएं, लेकिन ये तो हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा कनेक्शन होगा। हम वाकई इससे आश्चर्यचकित हैं।"
साथ ही आमिर खान ने ये भी कहा कि "मुझे लगता है कि चीन के लोग फिल्म से भावनात्मक तरीके से जुड़ पाए और मैं सोशल मीडिया पर भी उनके रिएक्शन देख रहा था।फिल्म की कहानी से काफी लोग खुद को जोड़ पाए।"


Click it and Unblock the Notifications