Aamir Khan On Suhani Death: 'छोटी बेटी' की मौत पर कचोटा आमिर खान का कलेजा, बोले- तुम हमेशा हमारे...

Aamir Khan Mourns Dangal Fame Suhani Death: फिल्म दंगल में महज नौ साल की उम्र में आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल करने वाली सुहानी भटनागर (19) की बीमारी के बाद निधन हो गया। इस खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। ऐसे में आमिर खान ने भी सुहानी की आत्मा की शांति की कामना करते हुए हुआ अपना बयान जारी किया है।
आमिर खान प्रेडक्शन की ओर से एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया गया, "हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।"
फिल्म दंगल में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस जूनियर बबीता आज हमारे बीच नहीं हैं। मात्र 19 साल की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बबीता सुहानी भटनागर की इस खबर ने हर एक को एक बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पूरे शरीर में फ्लूइड जमा हो गया था।
कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हुआ था। उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। ईलाज के दौरान जो उन्हें दवाइयां दी गई थीं उसके साइड इफेक्ट से शरीर में फ्लूइड जमने लगा था। वे लंबे समय तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी भर्ती रही थीं। आज ही एक्ट्रेस का निधन हुआ है। फरीदाबाद के सेक्टर 15 के अजरौंदा शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फिल्म दंगल में की गई सुहानी की एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस कर दिया था। इस फिल्म के बाद से उन्हें कई ऑफर्स मिलने लगे थे, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया था। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस दोबारा इंडस्ट्री से जुड़ना चाहती थीं। उनके पास कई ऑफर्स भी थे। फिलहाल तो सुहानी के निधन इस खबर को सुन हर कोई सदमे में है। फैन्स और सितारे उनकी आत्मा की शांत कि उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











