दो धमाकेदार फिल्मों का CLASH.. खान सुपरस्टार ने कहा- मुझे कोई टेंशन नहीं है....
इस दिवाली दो धमाकेदार फिल्मों का जबरदस्त क्लैश होने वाला है। जहां एक तरफ है आमिर खान की इमोशनल- म्यूजिकल फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार'.. वहीं दूसरी तरफ गुदगुदाने आ रही है रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन'।
फिर से रिलीज होगी ये फिल्म.. 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की वजह से!
रोहित शेट्टी की गोलमाल जहां मल्टी स्टारर बिग बजट फिल्म है। वहीं सीक्रेट सुपरस्टार छोटे बजट की फिल्म है, जहां आमिर खान कैमियो निभा रहे हैं। लिहाजा, आमिर खान का मानना है कि दोनों फिल्मों के बीच कोई क्लैश वाली बात ही नहीं है।

दिवाली रिलीज पर आमिर खान ने कहा, मुझे लगता है दिवाली एक ऐसा मौका है, जहां आराम से दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती हैं। काफी कम ही हुआ है, जब दिवाली पर सोलो फिल्म आई हो। हमें इस बात की फिक्र कभी नहीं हुई। गोलमाल फुल इंटरटेनमेंट फिल्म है.. जबकि हमारी फिल्म की कहानी बहुत अहम है।
Recommended Video

यहां जानें दोनों ही फिल्में क्यों होंगी सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications