ना अक्षय कुमार, ना सलमान- बिग बजट बॉयोपिक में 300 करोड़ी सुपरस्टार की एंट्री !
पिछले कई महीनों से गुलशन कुमार की बॉयोपिक फिल्म मुगल सुर्खियों में है। फिल्म से अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान सभी के नाम जुड़ चुके हैं। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो मुगल के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया है। प्रोड्यूर्स आमिर खान और भूषण कुमार दोनों की ही पहली पसंद रणबीर हैं। हालांकि अभी स्टारकास्ट को फाइनल नहीं किया गया है।
सलमान की 'भारत' रिजेक्ट- इस सुपरस्टार के साथ प्रियंका की फिल्म FINAL
याद दिला दें, मुगल के लिए अक्षय कुमार को फाइनल किया गया था। अक्षय की तस्वीर के साथ फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई थी। लेकिन स्क्रिप्ट में असहमति होने की वजह से अक्षय कुमार ने फिल्म रिजेक्ट कर दी।

दरअसल, अक्षय कुमार ने फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर से स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की थी। लेकिन निर्माता भूषण कुमार इसके लिए तैयार नहीं थे। लिहाजा, फिल्म पोस्टपोन होती चली आ रही थी। यहां तक की फिल्म ऐसी स्तिथि में आ गई थी कि डिब्बाबंद होने के कगार पर थी। लेकिन फिर आमिर खान ने फिल्म की कमान थामी। आमिर फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।


Click it and Unblock the Notifications