..................... Aamir Khan not tp release Dangal in Pakistan without National Anthem - Hindi Filmibeat

#ALERT: क्या आमिर खान पाकिस्तानी हैं? ये रहा जवाब!

आमिर खान को पिछले साल अपने एक बयान से काफी कुछ झेलना पड़ा है। लोगों ने उन्हें पाकिस्तानी कहा, पाकिस्तान के टिकट बुक करा दिए गए। लेकिन आमिर खान पाकिस्तान के बारे में क्या सोचते हैं ये भी देख लीजिए।

बात ज़रा पुरानी हो गई है लेकिन इतनी भी नहीं कि भूल जाए। पिछले साल आमिर खान को देशद्रोही कहकर उनका धर्म तय किया गया था। यहां तक कि उन्हें पाकिस्तानी कहकर उन्हें वापस पाकिस्तान भी भेजा जा रहा था। इसके बाद दंगल को बॉयकॉट करने का भी फरमान जारी हुआ।

बहरहाल, पूरी बात तो सिलसिलेवार बाद में करेंगे पर पहले ये बता दें कि जिन आमिर खान को पाकिस्तान भेजा जा रहा था उन्होंने पाकिस्तान में दंगल को रिलीज़ करने से मना कर दिया है। कारण है हमारा जन - गण -मन।

aamir-khan-not-tp-release-dangal-pakistan-without-national-anthem

जिन्होेंने भी दंगल देखी है उन्हें पता है कि फिल्म में अंत में राष्ट्रगान होता है। और ये फिल्म का जरूरी हिस्सा था। जो भी देश जीतता है उस देश का राष्ट्रगान बजता है। लेकिन पाकिस्तान को इससे कोई मतलब नहीं था।

पाकिस्तान ने कहा दंगल रिलीज़ तो करेंगे लेकिन राष्ट्रगान के बिना और आमिर ने तुरंत फिल्म की डील कैंसिल कर दी है। उन्होंने साफ किया कि ये मांग नाजायज़ है और भारत का राष्ट्रगान अगर पाकिस्तान में नहीं बज सकता तो फिल्म रिलीज़ नहीं की जाएगी।

आमिर ने दो टूक ये बात साफ की है कि राष्ट्रगान ना म्यूट किया जाएगा और ना ही फिल्म से काटा जाएगा। लिहाज़ा पाकिस्तान में दंगल रिलीज़ नहीं होगी।

अब थोड़ा और पीछे जाते हैं और बाकी की कहानी पर भी चर्चा कर ही लेते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X