WHATT: आमिर ने फिल्म साइन की....फिल्म शूट की लेकिन अब कर दिया #WalkOut!
आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं। वो कभी भी किसी भी चीज़ में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं लेकिन इस बार शायद आमिर खान के पास समय ही कम पड़ गया है और इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को।
अगर सूत्रों की मानें तो आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का अगला शेड्यूल शुरू होने वाला है और यही कारण है कि आमिर खान ने सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन से कन्नी काट ली है।

अब आखिरी मिनट पर आमिर खान की ये गुगली फिल्म पर भारी पड़ सकती है। वो भी तब जब फिल्म अजय देवगन स्टारर गोलमाल अगेन के साथ क्लैश कर रही है।
अभी तक इस फिल्म की चर्चा केवल इसलिए है कि फिल्म में आमिर खान मेहमान कलाकार की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म को बना रहे हैं आमिर खान के पुराने सेक्रेटरी अद्वैत चंदन।
आमिर खान सीक्रेट सुपरस्टार में थोड़े से ठरकी और फ्लर्ट म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर बने हैं। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का एक वीडियो भी लीक हो गया था।
वीडियो में एक सीन है जहां आमिर खान एक रिसेप्शनिस्ट के पास पहुंचते हैं। आमिर खान फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं और पूछते हैं मेरा नया गाना सुना। आमिर को जवाब मिलता है कि कौन सा...धीरे धीरे से? आमिर जवाब देते हैं नहीं इस बार ज़ोर ज़ोर से!
बहरहाल, आमिर का फिल्म को प्रमोट ना करना इस छोटी फिल्म को नुकसान ज़रूर पहुंचा सकता है। जानिए, हाल ही में बॉलीवुड किन फिल्मों के प्रमोशन यादगार रहे -


Click it and Unblock the Notifications