जुनैद के लिए फिल्म नहीं बना रहे हैं आमिर खान? प्रीतम प्यारे से आई बड़ी खबर!
सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद को लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं है कि वो जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इसके लिए कई तरह की जानकारी सामने आ चुकीं हैं और आमिर खान के उनके लॉन्च के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि हालिया जानकारी ने कुछ अलग ही संदेश दे दिया है और पता चला है कि पिता के प्रोडक्शन हाउस से वो लॉन्च नहीं होंगे।
जुनैद को लेकर कई फिल्मों के नाम उछाले जा रहे थे, हाल ही में पता चला था कि स्टार किड अपने पिता आमिर खान के प्रोडक्शन प्रीतम प्यारे से डेब्यू करेंगे।

हालांकि, पीपिंग मून की एक रिपोर्ट से पता चला है कि यह सच नहीं है। जी हां, आमिर खान किसी तरह की कोई फिल्म बनाने नहीं जा रहे हैं और इसको सिर्फ अफवाह ही कहा जा रहा है।

प्रीतम प्यारे में जुनैद खान नहीं आएंगे
प्रीतम प्यारे में जुनैद खान नहीं आएंगे। इसी तरह से आमिर खान की बेटी आइरा को लेकर भी एक वक्त काफी चर्चा थी और उन्होने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें भी साझा कीं थीं। इसके बाद चर्चा हुई थी कि आमिर खान की बेटी काफी जल्दी बॉलीवुड का हिस्सा होंगी।

संजय मिश्रा और नीरज सूद
प्रीतम प्यारे की बात करें तो फिल्म तो बन रही है लेकिन इस जुनैद नहीं बल्कि संजय मिश्रा और नीरज सूद जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

सुनील पांडे निर्देशित कर रहे हैं
इस फिल्म को सुनील पांडे निर्देशित कर रहे हैं और ये उनकी पहली फिल्म होगी। उन्होने तारे ज़मीन पर से शुरू होने वाली कई फिल्मों के लिए उनके सहायक की भूमिका निभाई है।

प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं
आमिर खान की बात करें तो वो लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं और इस वक्त अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं।

बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
इस फिल्म का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज के बाद एक बड़ा धमाका करने आ रही है। आमिर खान आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications