आमिर खान विश्व के 100वें सबसे प्रभावशाली लोगों में : टाइम पत्रिका

Aamir Khan
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जानेवाले आमिर खान को टाइम मैंगजीन के पाठकों की नजर में विश्व के 100वें सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया है। आमिर इस समय तक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समनेत कई राष्ट्राध्यक्षों, खिलाड़ियों और नामचीन हस्तियों से आगे चल रहे हैं, क्योंकि अभी इस सर्वे को पूरे होने में तीन दिन बाकी है और इसमें कुछ भी उलट फेर हो सकता है।

जन लोकपाल विधेयक अन्ना हजारे के समर्थन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखने वाले, नर्मदा बचाओ आंदोलन में विस्थापितों की हक में आवाज उठानेवाले और अतिथि देवो भव का नारा बुलंद करनेवाले बॉलीवुड स्टार आमिर खान की लोगों के दिमाग में काफी अच्छी छवि है। इस सर्वे में आमिर अभी 36वें स्थान पर चल रहे हैं।

ठीक एक दिन पहले वह 41वें स्थान पर थे, इस सूची में 203 लोगों का नाम शामिल हैं। टाइम मैगजीन की वेबसाइट के मुताबिक, पाठकों की नजर में दुनिया के 100वें सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आमिर खान शीर्ष पर रहनेवाले भारतीय हैं।

अध्यक्ष सोनिया गांधी 89वें, लेखक सिध्दार्थ मुखर्जी 96वें स्थान पर हैं। लेखक वीएस रामचंद्रन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक उद्योगपति मुकेश अंबानी 136वें नंबर पर आता है। मजेदार बात यह है कि 203 लोगों की इस सूची में प्रधानमंत्री सिंह का कहीं कोई जिक्र नहीं है।

ये सर्वे 14 अप्रैल तक चलेगा और इसके बाद शीर्ष 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की जायेगी। गौरतलब है कि इससे पहले इस सूची में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो चुका है। इस बारे में आमिर खान का कहना है कि यह सौभाग्य की बात है। लेकिन अब तक उन्हें इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं। इसलिए इसके बारे में पूरी बात कही नहीं जा सकती। अब देखना है कि आमिर का प्रभाव विश्व पर चलता है या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X