टूटने के कागार पर आमिर खान की लाडली की शादी! तलाक पर बोली- मुझे अच्छा लगेगा अगर...
Zayn Marie Khan Reaction On Divorce: मशहूर फिल्म निर्माता निर्देश मंसूर हुसैन खान की बेटी और आमिर खान की भांजी जायन मैरी खान इन दिनों अपने बनते बिगड़ते रिश्तों को काफी सुर्खियों में आ गई हैं। जायन मैरी खान की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ और अब उनके तलाक के चर्चे जोरों पर हैं। इसी से जुड़े सवालों पर जायन मैरी खान ने अब खुद अपना रिएक्शन दिया है।

जायन मैरी खान ने तलाक पर कही ये बात
विक्की लालवानी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब एक्ट्रेस से शादी में खटपट को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वो कहती हैं- आप जो पूछ रहे हैं वो काफी पर्सनल चीज है। क्योंकि ये पर्सनल सिचुएशन है, जहां आपके पास कोई डिटेल नहीं है। इसलिए मेरी रिक्वेस्ट है कि आप इसमें ना पड़ें। मुझे अच्छा लगेगा अगर आप ट्रांस बिल के बारे में बात करेंगे। जिसका पास होना कई लोगों के लिए भयानक है।
2021 में रचाई थी शादी
जायन मैरी खान की शादी की बात करें तो उन्होंने फरवरी 2021 में शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें जायन मैरी खान ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी जिसमें वो काफी खुश दिखाई दे रही थीं। जायन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करती हैं।
जायन मैरी खान की फिल्में
जायन मैरी खान एक उभरती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अभी तक सीमित लेकिन ध्यान खींचने वाले रोल किए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मिसेज सीरियल किलर (2020) से की, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। इसके बाद वे मोनिका, ओ माय डार्लिंग (2022) में भी नजर आईं, जहां उनका छोटा लेकिन प्रभावशाली किरदार रहा। अभी उनका करियर शुरुआती दौर में है और वे धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











