'पीके' के बाद 'दंगल' करने को तैयार आमिर खान!
क्या आप सोच रहे हैं कि 'पीके' के बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान किस फिल्म में नजर आएंगे? न..न..तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि आमिर ने पीके के बाद एक और फिल्म साइन कर ली है। रेस्लिंग यानि की कुश्ती पर आधारित इस फिल्म का नाम है 'दंगल'।

यही कारण है कि आमिर खान इन दिनों स्पोर्टस में खासी रूचि दिखा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें, यह रूचि कोई टाइमपास नहीं बल्कि आमिर अगली फिल्म 'दंगल' की तैयारी कर है। जी हां, शायद यह पहली बार होगा जब आमिर कुश्ती करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नीतेश तिवारी कर रहे हैं।
आपको बता दें, साल 2015 में आमिर खान की एक भी फिल्म नहीं आने वाली है। बल्कि 2015 में वे अपनी आगामी फिल्मों में बिजी रहेंगे। आमिर खान ने अपनी इस फिल्म को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। खबरें हैं कि आमिर ने कुश्ती सीखने के लिए हरियाणा की ओर रूख किया है। इसके साथ ही आमिर अपनी बॉडी पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं, ताकि वे फिल्म में असल रेस्लर दिख सकें।
आपको बता दें, नीतेश तिवारी ने इससे पहले भूतनाथ रिर्टनस और चिल्लर पार्टी जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। बहरहाल, बहरहाल, आमिर अपने परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। तो उम्मीद कर सकते हैं कि पहलवान दिखने और कुश्ती सीखने में आमिर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमें इस फिल्म का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications