आमिर निकलेंगे डेली बेली के प्रोमोशन का नया फंडा

By Priya Srivastava

Delhi Belly
जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा है हम मामू जान आमिर खान की ही बात कर रहे हैं। आमिर खान हर काम अपने अंदाज में करते हैं। यही वजह है कि वह अपनी फिल्म डेली बेली के प्रोमोशन के भी अलग अलग फंडे निकाल रहे हैं। हाल ही में फिल्म का वीडियो लांच किया गया है। फिल्म का गीत भाग डीके बोस बेहद लोकप्रिय हो रहा है।

इस फिल्म को आमिर ने कमिना कॉमेडी का नाम दिया है और उनका मानना है कि इस फिल्म के गीत भाग डीके बोस से इमरान खान रॉक स्टार के रूप में नजर आयेंगे। इस फिल्म में इमरान खान ने बिल्कुल अलग अंदाज में खुद को पेश किया है।

इसमें उन्होंने एक रॉकस्टार के रूप में बेहद अच्छे और महंगे वार्डरॉब की बजाय अलग तरह के कपड़ों का चुनाव किया है। उन्होंने अपना मेकअप भी अलग तरीके से किया है। फिल्म के बोल भी बिल्कुल अलग हैं और फिल्म में बेहद अलग अंदाज में एक गाने में परफॉर्म करते नजर आयेंगे डीके बोस यानी इमरान खान।

इस बारे में आमिर खान ने कहा है कि इस फिल्म से इमरान नये जमाने के रॉकस्टार बन जायेंगे, जो अपने अलग अंदाज में लोगों के सामने अपनी प्रतिभा को दिखाता है। आमिर खान को अपने भांजे पर पूरा भरोसा है। फिल्म में अन्य कलाकारों को भी अलग रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गयी है।

इस फिल्म के मेकअप में इमरान खान को बहुत वक्त लगता था। इस बारे में खुद इमरान ने लोगों को बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि मामू के लिए बन रहा हूं रॉकस्टार। वे चाहते थे कि मैं रॉकस्टार बनूं तो इसी बहाने सही। गौरतलब है कि फिल्म 1 जुलाई को रिलीज होने वाली है और आमिर को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X