'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने ऐसी बना ली सूरत, लेटेस्ट तस्वीर में पहचान नहीं पाएंगे आप!

आमिर खान फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद घोषणा की है कि, वो कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाहते हैं। आमिर खान इन दिनों अपना पूरा वक़्त अपने परिवार और बच्चों को दे रहे हैं। आमिर खान ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रह रहे हैं लेकिन, पिछले दिनों दिल्ली में एक इवेंट में आमिर खान शामिल हुए।
आमिर खान की इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने इवेंट की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है जिसमें आमिर खान पूरी तरह से ब्लैक व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। साथ ही आमिर खान ग्रे हेयर और बियर्ड में हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। आमिर खान साथ ही चश्मे में नजर आ रहे हैं।
आमिर खान की इन तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि, यह उनकी अगली फिल्म का लुक हो सकता है। हालांकि, आमिर खान ने इससे जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल नहीं शेयर की है। लेकिन, उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।
जसबीर जस्सी ने आमिर खान के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है- दिल दा आमिर खान। इन तस्वीरों के अलावा एक वीडियो में आमिर खान बैठ कर बातें करते भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में आमिर खान ध्यान से सुनते दिख रहे हैं। आमिर खान का यह अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।
बता दें कि, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप हो गई। हालांकि, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद फिल्म को काफी पसंद किया गया और लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की। आमिर खान के फैंस को फिलहाल उनके ब्रेक से लौटने का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











