बॉम्बे टॉकीज में आमिर दिखेंगे ब्लैक एंड व्हाइट

Aamir Khan
जोया अख्तर, करन जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बैनर्जी जैसे बड़े बड़े निर्देशकों की शॉर्ट कहानियों पर आधारित फिल्म बॉम्बे टॉकीज में अभी तक रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ, नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे कलाकारों के होने की खबर तो थी लेकिन ये सुनकर शायद आप भी शॉक्ड रह जाएं कि बॉम्बे टॉकीज से अब आमिर खान, रणबीर कपूर और इमरान खान भी जुड़ने वाले हैं। इस खबर के मुताबिक आमिर खान के ऊपर बॉम्बे टॉकीज में एक गाना शूट किया जा रहा है। और इस गाने में आमिर खान का लुक ब्लैक एंड व्हाइट रखा गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर और इमरान खान भी एक खास रोल निभाएंगे।

बॉम्बे टॉकीज फिल्म में आमिर खान का लुक एक ब्लैक एंट व्हाइट फिल्म के एक्टर जैसे लग रहे हैं आमिर खान की इस ब्लैक एंट व्हाइट तस्वीर में आमिर को सिगार पीते दिखाया गया है। आमिर खान के इस लुक की तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डाली गयी हैं। हाल ही में जब बॉम्बे टॉकीज का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था तब मीडिया द्वारा पूछने पर कि फिल्म में रणबीर कपूर के होने के बारे में पूछने पर अनुराग कश्यप ने जवाब दिया था कि रणबीर उनकी फिल्म में हैं लेकिन खुद रणबीर को भी नहीं पता है कि रणबीर उनकी फिल्म में हैं। जोया अख्तर ने बताया कि पहले रणबीर कपूर फिल्म में वॉइस ओवर दे रहे थे लेकिन अब वो नहीं दे रहे।

इसके अलावा खबर ये भी है कि करन जौहर बॉम्बे टॉकीज में मदन मोहन जी के कुछ क्लासिक्स भी प्रयोग करने वाले हैं। फिल्म में मदन मोहन के गानों के राइट्स करन जौहर को फ्री में मिले हैं क्योंकि वो हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन कर रहे हैं। करन जौहर को जिन चार गानों के राइट्स मिले हैं उनमें से एक है फिल्म दिल अपना प्रीत पराई का गाना अजीब दास्तान है ये जो कि करन जौहर की शॉर्ट फिल्म का टाइटलट भी है। अब देखना ये है कि बॉम्बे टॉकीज जिसमें इतने बहतरीन कलाकारों और इतने बेहतरीन गानों का संगम होगा उसे बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता मिलती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X