Aamir Khan New Girlfriend: कौन है आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी, 6 साल के बेटे की मां पेशे से करती है ये काम

Aamir Khan New Girlfriend Gauri Spratt: सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर छा गए हैं। आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे के मौके पर अपनी तीसरी पार्टनर के साथ रिलेशन का ऐलान कर दिया है। आमिर खान ने अपना रिश्ता 25 साल से उनकी दोस्त (Aamir Khan New Girlfriend) रही गौरी के साथ कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने कल ही उनके घर आए दो और बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान से भी उनकी मुलाकात कराई है।
कौन है आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड
इसके बाद से ही हर कोई गौरी के बारे में जानना चाहता है कि वो हैं कौन जिन्होंने तीसरी बार आमिर खान का दिल बाग-बाग कर दिया है। ऐसे में अब हम आपको बताने वाले हैं कौन हैं गौरी स्प्रैट। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उनका एक 6 साल का बेटा भी है।
गौरी को बॉलीवुड की दुनिया के लिए कर रहे हैं तैयार
आमिर ने बताया कि गौरी प्रोडक्शन लाइन से जुड़ी हुई हैं और वह उनके लिए रोज गाना गाते हैं। आमिर ने यह भी कहा कि वह गौरी को बॉलीवुड की "पागल दुनिया" के लिए तैयार कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी की व्यवस्था भी की है।
25 सालों से है याराना
आमि खान अपने 60वें बर्थडे पर मीडिया के साथ मुखातिब हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''मैं और गौरी 25 साल पहले मिले थे और अब हम साथ हैं। हम एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं और कमिटेड भी हैं। हम डेढ़ साल से साथ हैं।''
60 की उम्र में शादी नहीं देती शोभा
जब मीडिया ने आमिर से शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "60 साल की उम्र में शादी शोभा देती है या नहीं, यह मैं नहीं जानता। मेरे बच्चे बहुत खुश हैं और मैं अपनी पूर्व पत्नियों के साथ भी अच्छे संबंध बनाए हुए हूं।"
शाहरुख-सलमान से कराई मुलाकात
आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने गौरी को शाहरुख खान और सलमान खान से मिलवाया है। आमिर ने अपनी मशहूर फिल्म 'लगान' के किरदार भुवन का जिक्र करते हुए कहा, "भुवन को उसकी गौरी मिल ही गई।"
आमिर खान के दो तलाक
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं, जिनसे दो बच्चे- जुनैद खान और ईरा खान हैं। लेकिन रीना और आमिर ने वर्ष 2002 में तलाक ले लिया था। इसके बाद आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव संग शादी रचाई, जिनसे एक बेटा- आजाद राव है। लेकिन आमिर खान और किरण राव ने वर्ष 2022 में तलाक ले लिया।


Click it and Unblock the Notifications
