आमिर खान के भांजे इमरान खान ने छोड़ी एक्टिंग, 3 साल से बड़े पर्दे से हैं गायब- दोस्त ने किया खुलासा
फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से धमाकेदार डेब्यू करने वाले अभिनेता इमरान खान ने हमेशा हमेशा के लिए एक्टिंग को अलविदा कर दिया है। जी हां, इमरान के करीबी दोस्त अक्षय ओबेरॉय ने मीडिया से बात करते हुए इस बात खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने एक्टिंग छोड़ दी है और अब वो निर्देशन के क्षेत्र में शुरुआत करने वाले हैं।
इमरान खान ने साल 2008 में आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन पहली फिल्म की सफलता को दोहरा नहीं पाए। साल 2015 में कंगना रनौत के साथ इमरान फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। बतौर एक्टर यह उनकी आखिरी फिल्म रही।

इमरान की फिल्मों से दूरी बनाने को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं। उनके पारिवारिक जिंदगी से लेकर सेहत तक पर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन असल में एक्टिंग छोड़ने के पीछे उनका खुद का फैसला है।
इस बारे में बात करते हुए उनके मित्र अक्षय ओबेरॉय कहते हैं- "वे मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं। हम एक दूसरे को 18 साल से जानते हैं। इमरान एक्टिंग छोड़ फिल्म डायरेक्शन कर सकते हैं। उन्हें फिल्मों की अच्छी समझ है। फ्लॉप फिल्में हर किसी के करियर का हिस्सा होती हैं। इमरान ने भी कई फिल्मों में काम किया था। कई फिल्में काफी हिट रहीं तो कोई फ्लॉप हो गईं। इसे किसी के जीवन की असफलता नहीं माना जा सकता है।"


Click it and Unblock the Notifications











