आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस शहर में चल रही है शूटिंग

By Filmibeat Desk
Aamir khan

Sitaare zameen par shooting in Vadodara: आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर खास चर्चाओं में बने हुए है। बता दें कि यह तारे जमीन पर (2007) फिल्म का सीक्वल है।

तारे जमीन पर फिल्म ने रिलीज होते ही फैन्स का दिल जीत लिया था फिल्म की भारी सफलता के बाद हर कोई चाहता था कि फिल्म का सीक्वल जल्द ही तैयार हो, खैर देर से ही सही लेकिन फिल्म का सीक्वल जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। बात दें कि हाल ही फिल्म की शूटिंग के लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

जी हां, आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर उत्साह अपने चरम पर पहुंच चुका है। शानदार अभिनय और प्रभावशाली कहानियों के लिए प्रसिद्ध इस सुपरस्टार से दर्शक एक और मास्टरपीस की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

इस उत्साह को और बढ़ाते हुए एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की माने तो आमिर खान इस समय फिल्म की शूटिंग गुजरात के वडोदरा में कर रहे हैं। शूटिंग 21 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाली है। इस अपडेट ने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है, क्योंकि वे आमिर खान को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए बेकरार हैं।

आमिर खान इस समय अपनी आगामी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के लिए तैयार हो रहे हैं, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आपको बता दें कि आखिरी बार आमिर खान को करीना कपूर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था। लेकिन यह फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई थी। इसीलिए आमिर खान इस बार अपनी फिल्म पर खास फोकस कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan sitaare zameen par
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X