आमिर खान की मां की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, हाल में ही मिले थे घर से कई पॉजिटिव केस
हाल में ही आमिर खान के कुछ स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद आमिर खान की फैमिली भी इस डर से जूझ रही थी। लेकिन आमिर खान के लिए राहत की खबर ये है कि उनकी मां का कोविड19 टेस्ट नेगेटिव आया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर आमिर खान ने स्वयं दी है। इससे पहले आमिर खान परिवार के लिए चिंतित नजर आए थे। बता दें आमिर खान के साथ ही उनकी मां भी मुंबई में ही रहती हैं।
आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे आप सभी को बताते हुए राहत है कि मेरी अम्मी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। सभी के प्यार और स्नेह के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। इस पोस्ट का मतलब साफ है कि एक्टर का मां को कोरोना नहीं है। लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि आमिर खान व उनके परिवार रिपोर्ट का क्या स्टेट्स है।


Click it and Unblock the Notifications