Pics of the Day: लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग से पहले फैन्स ने आमिर को यूं घेरा, वायरल हो रही तस्वीरें
आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए तुर्की पहुंच चुके हैं और उनकी तस्वीरें हम आपको दिखा ही चुके हैं। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां आमिर खान को फैन्स ने बुरी तरह घेर लिया है। आमिर उनके बीच से निकल ही नहीं पा रहे हैं।
ऐसे में आमिर खान ने संयम नहीं खोया और धीरे धीरे पूरी भीड़ के साथ तस्वीरें खिंचवा कर उन्हें छंटने दिया। हालांकि कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं।

हालांकि तुर्की ने धीरे धीरे इस महामारी पर काबू पा लिया है। तुर्की तीसरा देश है जहां कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार हो चुकी है। लेकिन इस बात को नकारा नहीं दिया जा सकता कि 83 मिलियन आबादी वाले इस देश में कोरोना का विस्फोट भयंकर था।
एक समय था जब तुर्की, इटली बनने की कगार पर था। लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। और आमिर अपनी टीम के साथ शूटिंग करने के लिए यहां पहुंच चुके हैं। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ बातें -


Click it and Unblock the Notifications