..................... Aamir Khan mirrors Shahrukh Khan's statement on 'Last of Stars'? 'Nobody will even remember..' - Hindi Filmibeat

'किसी गिनती में भी नहीं रहोगे..', आमिर खान ने 'Last of Stars' वाले बयान पर शाहरुख खान को दिखाया आईना?

aamir khan Shahrukh khan

Aamir Khan slams Last of stars statement- शाहरुख खान एक ग्लोबल स्टार हैं। दुनिया में जहां जहां फिल्में देखी जाती हैं लोग शाहरुख खान को जानते हैं। बॉलीवुड में उनका स्टारडम भी किसी से छिपा नहीं है।

यही कारण है कि एक बार शाहरुख खान ने खुद आखिरी स्टार तक बोल डाला था। दरअसल शाहरुख खान इस दौरान एक इंटरव्यू में थे और अनुपम खेर से बातें कर रहे थे। अब शाहरुख खान की इस बात का जवाब आमिर खान ने दिया है।

आमिर खान ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि शाहरुख खान के फैंस को शायद पसंद नहीं आने वाली है। आमिर से शाहरुख खान की इस बात पर जवाब मांगा गया था। बता दें कि आमिर खान ने सीधे इस बाते से इंकार कर दिया है कि वो आखिरी स्टार हैं।

बहुत आएंगे, हम लोग गिनती में भी नहीं रहेंगे

आमिर खान भी इस दौरान एक पॉडकास्ट में थे और इस बात को लेकर शानदार जवाब देते दिख रहे हैं। आमिर खान ने खुले तौर पर कहा, ''इसके बाद कोई स्टार नहीं होगा, हम आखिरी हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हमारे बाद बहुत आएंगे, हम लोग गिनती में भी नहीं रहेंगे। आप भूल जाओगे, जमाना आगे चलता रहता है।''

आमिर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आमिर खान ने ये बात शाहरुख खान के लिए कही है या नहीं इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं का जा सकती है। आमिर खान ने बिना किसी का नाम लिए ये बात बोली है।

क्या कह रहे हैं लोग

आमिर खान के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मैं एके से पूरी तरह सहमत हूं..वह तार्किक बात करते हैं।'' एक ने लिखा, ''आपको भूल जाएंगे शायद, शाहरुख को नहीं।'' एक ने लिखा, ''आमिर को भूल जाएंगे लेकिन शाहरुख, सलमान को नहीं भूलेंगे लोग।'' एक ने लिखा, ''शाहरुख खान सितारों में आखिरी।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

FAQs
शाहरुख खान इनसाइडर या आउटसाइडर?

हिंदी सिनेमा में हर दौर में एक ऐसा सितारा आता है जो कि फिल्म इंडस्ट्री से नहीं होता है। जैसे शाहरुख खान ने टीवी से शुरुआत की थी और इस वक्त वो बड़े स्टार हैं। उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है और इस वक्त वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके नाम से फिल्में बिकती हैं और पूरी दुनिया में वो पहचाने जाते हैं। शाहरुख खान एक आउटसाइडर है।

Filmibeat Entertainment

Read more about: aamir khan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X