'मेरी दुनिया' में आमिर खान
जी सिनेमा ने बच्चों को आमिर खान से मिलाने के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसका नाम है 'मेरी दुनिया'. यह प्रतियोगिता अनाथ बच्चों के लिए रखी गई है. जिसमें जीतने वाले बच्चे को आमिर खान के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा.
इतना ही नहीं आमिर से उस बच्चे का मिलन सभी लोग देख सकते हैं क्यूंकि उसे रेकॉर्ड करके प्रसारित भी किया जाएगा. प्रसारण आमिर खान की फ़िल्म 'इश्क' के ब्रेक के दौरान किया जाएगा जो20 दिसम्बर को8:00 बजे जी सिनेमा पर दिखाई जायेगी.
इस बारे में जी सिनेमा के बिस्नेज़ हेड मोहन गोपीनाथ ने हमे बताया कि आमिर खान बहुत लंबे अंतराल के बाद फ़िल्म बनाते हैं और हमे गर्व है की हम 'तारे ज़मीन पर' के साथ जुड़े हुए हैं.
गौरतलब है की इस प्रतियोगिता के फॉर्म भरने की अन्तिम तिथि12 दिसम्बर है.


Click it and Unblock the Notifications