..................... आतंकवादियों को फंड कर रहे तुर्की की प्रथम महिला से मिले आमिर खान | Aamir Khan meets Turkish First Lady Emine Ardogan, amidst Islamic funding in India - Hindi Filmibeat

तुर्की की प्रथम महिला से मिले आमिर खान, की तारीफ, आतंकवादियों के फंडिंग की है खबर

आमिर खान तुर्की में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं और उन्होंने एक बार फिर से एक विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल, आमिर खान इस्तानबुल में तुर्की की प्रथम महिला एमीन अरदोआन से मिले। साथ ही आमिर ने उनकी और उनके काम की तारीफ की।

दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और आमिर खान पर लोगों का गुस्सा ट्विटर पर भड़क रहा है। ये सब तब जब हाल ही में तुर्की और भारत के अंतर्राष्ट्रीय संबंध बिगड़ चुके हैं क्योंकि माना जा रहा है कि तुर्की कश्मीर और केरल में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है और फंड भी।

aamir-khan-meets-turkish-first-lady-emine-ardogan-amidst-islamic-funding-in-india

खबरें हैं कि भारत के आर्टिकल 370 पर तुर्की पाकिस्तान का साथ दे चुका है और कश्मीर में मुसलमानों को कट्टर बनाने की कोशिश कर रहा है। इस बाबत दोनों देशों के रिश्ते खट्टे होते जा रहे हैं। एक सीनियर सरकारी अधिकारी की रिपोर्ट की मानें तो तुर्की लगातार भारत के मुसलमानों में कट्टरता घोल रहा है।

ऐसा करने के पीछे तुर्की का मकसद है दक्षिण एशिया में मुस्लिमों पर अपने प्रभाव का विस्तार करना। अर्दोआन का सपना खुद को मुस्लिम देशों के नेता के तौर पर स्थापित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X