मक्का में मिले शाहिद अफरीदी और आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट यानी आमिर खान इन दिनों अपनी मां जीनत को लेकर हज यात्रा करने पहुंचे हैं। इस अल्ला पाक की यात्रा पर उनकी मुलाकात मक्का में पाकिस्तान क्रिकेट के सुपर स्टार शाहिद अफरीदी के साथ हो गयी। दोनों ने साथ में वक्त भी बिताया और उन खास लम्हों की फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट की है।
आमिर खान ने अपनी मां से वादा किया था कि जब उनकी फिल्मों तलाश और धूम3 की शूटिंग पूरी हो जायेगी तो वो उन्हें हज यात्रा पर ले जायेंगे। चूंकि अब दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है इसलिए आमिर हज यात्रा पर निकले हैं। अपनी इसी यात्रा के चलते आमिर खान यश चोपड़ा की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाये।देखें: हज पर आमिर


Click it and Unblock the Notifications












