अम्मी कैसी हैं? आमिर खान से पीएम मोदी ने मिलते ही किया सवाल, दोनों के बीच हुई ये पूरी बातचीत

PM Modi Meets Aamir Khan: सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब पीएम मोदी के साथ आमिर खान की एक तस्वीर जोरों पर वायरल हो रही है। दरअसल, पीएम मोदी और सुपरस्टार आमिर खान की हाल ही में एक इवेंट के दौरान बातचीत हुई।
पीएम मोदी ने लिया आमिर खान की मां का हाल
एबीपी कॉन्क्लेव में पीएम मोदी और आमिर खान की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे को वेलकम किया। कॉन्क्लेव में ये एक मार्मिक पल था, जब प्रधानमंत्री कॉन्क्लेव में आमिर खान से मिले, तो उन्होंने उनसे पूछा- 'आपकी अम्मी कैसी हैं?' आमिर ने गर्मजोशी से जवाब दिया, 'वो ठीक हैं सर।'
इमोशनल हो गए सभी
पीएम मोदी ने आगे आमिर खान से उनकी पिछली मुलाकात का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा- 'पिछली बार जब हम मिले थे, तो आपने बताया था कि उनका इलाज फिर से शुरू हो गया है।' आमिर ने सिर हिलाया और कहा- 'हां सर, हुआ था। लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक हैं। सूत्र ने कहा, 'इससे सभी लोग इमोशनल हो गए।
आमिर खान का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' है जिसमें वे बास्केटबॉल कोच के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है जिसे आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











