आमिर - कैमरून तय करेंगे सिनेमा का भविष्य

देखें : अवातार की गैलरी
आज की तारीख में आमिर खान सिर्फ अभिनेता नहीं रह गए हैं। सामाजिक विषयों की बारीक समझ और गंभीर व्यक्तित्व ने उन्हे ऐसी अंतर्दृष्टि दी है कि वह दूरदर्शी निर्णय सहजता से ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जेम्स कैमरून सिर्फ निर्देशक नहीं हैं उनकी फिल्म अवतार में किये गये उनके काम ने उन्हे सिनेमा जगत के ऐसे अन्वेषक के तौर पर प्रस्तुत किया है जो युग बदल सकता है।
देखें : 3 ईडियट्स की गैलरी
जाहिर है कि जब सिनेमा के दो चमकते सितारे मिलेंगे तो बादल गरजेंगे, बिजली चमकेगी और सिजतारे जगमगा उठेंगे। कहने का मतलब है कि आमिर और जेम्स की मीटिंग और मीटिंग का सब्जेक्ट भी सिनेमा का भविष्य तो इस मीटिंग का खास होना तो तय ही है।
वैसे सुनने में आ रहा है कि आमिर ने जेम्स के काम से काफी प्रभावित हैं, वह उनके सारे काम का अध्ययन कर चुके हैं। अब आमिर के पास है जेम्स के लिए सवालों का जखीरा। जेम्स भी आमिर से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। आमिर को जानने के लिए उन्होने आमिर की लेटेस्ट फिल्मों की सीडी मंगा रखी है।
अब इन दोनों का ये आपसी समझना-समझाना, ये होमवर्क आने वाले समय में सिनेमा जगत में क्या बदलाव लाएगा। सब कुछ भविष्य की गर्त में हैं लेकिन दो सितारों का मिलने से चमक तो बढ़ती ही है तो क्यों ना हम इस चमक का लुत्फ लें।


Click it and Unblock the Notifications











