आमिर खान ने कर दिया धमाका, देखिए FIRST PIC
Recommended Video

आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उन्होंने फैन्स को तोहफे में दिया है अपना इंस्टाग्राम अकाउंट। जी हां, आखिरकार आमिर ने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू कर लिया है और उनकी पहली तस्वीर आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी।
आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर सबसे पहले अपनी मां की तस्वीरें डाली हैं। काफी समय से प्लान किया जा रहा था कि आमिर खान की डेब्यू के लिए कौन सी तस्वीर फाइनल की जाए।

आमिर कुछ बहुत पर्सनल इंस्टाग्राम पर डालना चाहते थे। आखिरकार उनकी मां की ये तस्वीर फाइनल की गई। ये तस्वीर उनकी मां की पेंटिंग है जो किसी ने उन्हें गिफ्ट की थी।
आमिर अपनी मां के बेहद करीब माने जाते हैं। उनका कहना है कि वो आज जो कुछ भी हो, अपनी मां की बदौलत हैं। और आखिरकार आमिर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो का एक टाइल बना दिया।
आपने कभी शायद आमिर का रोमांटिक अवतार नहीं देखा होगा। देखिए उनकी कुछ तस्वीरों जो शायद अब उनके इंस्टा पर कभी कभी दिख जाएं -


Click it and Unblock the Notifications