ना सलमान, ना ऋतिक.. 1000 करोड़ की 'महाभारत' में सिर्फ खान सुपरस्टार!
कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि आमिर खान ने राजनीतिक विवादों को देखते हुए फिल्म महाभारत बनाने का प्लान पोस्टपोंड कर दिया है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर पूरे जोर शोर से फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। आमिर इस फिल्म को पूरे 10 साल देने वाले हैं। जल्द ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।
आमिर खान अपनी इस ड्रीम प्रोजेक्ट की वजह से किसी और फिल्म को साइन नहीं कर रहे हैं। जाहिर है वह इसे लेकर काफी गंभीरता से प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाभारत एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसके अंतर्गत 5 फिल्में बनाई जाएंगी। हर फिल्म अलग अलग निर्देशकों द्वारा बनाया जाएगा। जबकि आमिर पांचों भाग से जुड़े रहेंगे।

वहीं, यदि आप सोच रहे हैं कि महाभारत में आप सभी सुपरस्टार्स- सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, शाहरुख, ऋतिक को एक साथ देख पाएंगे.. तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। खबरों की मानें तो महाभारत में बॉलीवुड से सिर्फ आमिर खान ही होंगे.. जबकि बाकी सारी कास्ट बिल्कुल नई होगी। जिसे लोगों ने अब तक देखा नहीं हो। बहरहाल, कोई शक नहीं कि हमें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications